चिकित्सा उपकरण व्यापारी के 30 ठिकानों पर रेड

भोपाल (मप्र)। चिकित्सा उपकरण व्यापारी के 30 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। भोपाल, इंदौर और मुंबई में आयकर विभाग ने कई ठिकानों पर रेड की। गौतम नगर स्थित साइंस हाउस ग्रुप और मेडिकल उपकरणों के कारोबार से जुड़े राजेश गुप्ता के कई ठिकानों पर कार्रवाई हुई। करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी और फर्जी सप्लाई का मामला बताया जा रहा है।

यह है मामला

आयकर विभाग ने भोपाल में कई जगह छापेमारी की। विभाग की टीम ने गौतम नगर स्थित साइंस हाउस ग्रुप के आफिस सहित कई ठिकानों पर तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे। इसी दौरान एक अन्य टीम लालघाटी के पंचवटी पार्क क्षेत्र में मेडिकल सर्जिकल उपकरणों के व्यापारी राजेश गुप्ता के निवास पर भी कार्रवाई करने गई। राजेश गुप्ता भोपाल में स्थित सिद्धांता अस्पताल में पार्टनर हैं। सिद्धांता अस्पताल का संचालन डॉ. सुबोध वार्ष्णेय कर रहे हैं।

गुप्ता और वार्ष्णेय मिलकर युगांडा में मेडिकल की एक फैक्ट्री का संचालन भी कर रहे हैं। टीम ने साइंस हाउस ग्रुप से जुड़े संचालक जितेंद्र तिवारी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित गुप्ता, कंसल्टेंट दिनेश बारोलिया और शिखा राजोरिया से भी पूछताछ की है। कंपनी मेडिकल उपकरणों की सप्लाई के साथ पैथोलॉजी लैब, निजी अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेवाएं भी उपलब्ध कराती है।

चिकित्सा उपकरण व्यापारी

प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी और अधिकारियों से मिलीभगत के सबूत सामने आए हैं। साथ ही इन पर चीन के मेडिकल उपकरण को मेन इन इंडिया का लेबल लगाकर महंगे दामों पर सप्लाई करने भी आरोप है। कई सप्लायरों ने अलग-अलग नाम से फर्म बनाकर दवा सप्लाई में हेराफेरी की है। हालांकि, आईटी विभाग ने आधिकारिक तौर पर अभी कोई खुलासा नहीं किया है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 1 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 1 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत