ज़ाइडस फार्मा ने ट्राइवेलेंट इन्फ्लूएंजा वैक्सीन लॉन्च की

मुंबई। ज़ाइडस फार्मा ने भारत में पहला ट्राइवेलेंट इन्फ्लूएंजा वैक्सीन वैक्सीफ्लू लॉन्च किया है। ग्लोबल हेल्थकेयर कंपनी ज़ाइडस लाइफ साइंसेस लिमिटेड ने कहा कि यह वैक्सीन विश्व स्वास्थ्य संगठन की वैश्विक सिफारिशों के अनुरूप है। इसका उद्देश्य भारत में फ्लू के बढ़ते मामलों से निपटना है।

ज़ाइडस ने निर्धारित स्ट्रेन सिफारिशों के अनुसार यह वैक्सीन पेश की है। सीजऩल फ्लू एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो हर साल लाखों लोगों को प्रभावित करती है। फ्लू के वायरस हर साल बदलते हैं, इसलिए हर बार नई वैक्सीन की आवश्यकता होती है।

डब्ल्यूएचओ और सेंटर्स फॉर डिसीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) जैसे संगठन इस पर लगातार नजऱ रखते हैं। यह नई वैक्सीन वैक्सीफ्लू तीन वायरस स्ट्रेन से सुरक्षा प्रदान करती है। इनकी सिफारिश डब्ल्यूएचओ ने उत्तरी गोलार्ध के 2025-26 सीजऩ के लिए की है। डॉ. परवेज़ कौल (रॉयल कॉलेज ऑफ फिज़िशियंस, लंदन) ने बताया कि दुनिया में फ्लू वैक्सीन क्वाड्रावेलेन्ट और ट्राइवेलेन्ट दोनों रूपों में उपलब्ध हैं। हालांकि, मार्च 2020 के बाद से इन्फ्लुएंज़ा बी यामागाटा वायरस का कोई भी केस सामने नहीं आया है। इसी कारण डब्ल्यूएचओ और सीडीसी ने अब वैक्सीन में इस स्ट्रेन को शामिल करने की जरूरत नहीं मानी है।

अमेरिका सहित करीब 40 देश पहले ही ट्राइवेलेन्ट वैक्सीन को अपना चुके हैं। इससे यह सबसे वैज्ञानिक और सही विकल्प बन गया है। ज़ाइडस के एमडी डॉ. शारविल पटेल ने कहा कि उनका लक्ष्य हमेशा वैश्विक दिशानिर्देशों के अनुरूप समय पर वैक्सीन उपलब्ध कराना रहा है।

यह वैक्सीन हाई-रिस्क ग्रुप्स में फ्लू से जुड़ी जटिलताओं को काफी कम कर देगी। यह वैक्सीन 6 महीने और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए उपयुक्त है और यह मौजूदा सीजऩ में बेहतर सुरक्षा तय करती है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट