हार्ट पेशेंट के लिए एस्पिरिन ज्यादा असरदार नहीं

नई दिल्ली। हार्ट पेशेंट के लिए एस्पिरिन दवा को ज्यादा असरदार नहीं पाया गया है। नई स्टडी में यह बात सामने आई है। कार्डियोवेस्कुलर समस्याओं के कारण होने वाली मृत्यु को क्लोपिडोग्रेल नामक दवा 14 फीसदी तक कम कर सकती है। शोध में बताया गया है कि इससे गंभीर साइड इफेक्ट्स का खतरा भी कम है।

एस्पिरिन एक ऐसा ओवर द काउंटर पेन किलर है जो दर्द से राहत दिलाता है। कई सालों से इसका इस्तेमाल हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचने के लिए भी किया जाता है। लेकिन नए रिसर्च में पाया गया है कि एस्पिरिन की जगह अब एक दूसरी दवा ने ले ली है।

खून को पतला करने वाली यह दवा एस्पिरिन से ज्यादा असरदार मानी जा रही है। रिसर्च में पाया गया है कि यह दवा एस्पिरिन की तुलना में 14 फीसदी अधिक कारगर हीै। इसमें गंभीर ब्लीडिंग का रिस्क नहीं बढ़ता है। लंबे समय के लिए दिल को सुरक्षित रखने के लिए क्लोपिडोग्रेल नामक दवा का सेवन किया जा सकता है।

यह दवा हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाने में एस्पिरिन से ज्यादा असरदार है। क्लोपिडोग्रेल बिना किसी एक्स्ट्रा रिस्क के बेहतर सुरक्षा देने का काम करती है। अब तक एस्पिरिन हार्ट के लिए सबसे सस्ती दवा थी। इस नई स्टडी के दावों ने इस पर कई सवाल खड़े कर दिए हंै।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 15 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार