एम्स भोपाल से रक्त और प्लाज्मा चोरी होने पर एफआईआर दर्ज

भोपाल । एम्स भोपाल से रक्त और प्लाज्मा चोरी मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रतिष्ठित एम्स के ब्लड बैंक में आउटसोर्स कर्मचारी अंकित केलकर द्वारा प्लाज्मा चोरी करने की घटना सामने आई है। अंकित प्लाज्मा चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपित डेढ़ महीने में ब्लड बैंक से 20 से अधिक यूनिट प्लाज्मा चोरी कर चुका है। आशंका जताई जा रही है कि शहर में खून की कालाबाजारी करने वाला कोइ गिरोह सक्रिय है। संदेह है कि अंकित प्लाज्मा भोपाल और आसपास के निजी अस्पतालों में मोटी कीमत पर बेचता था।

अंकित को सुरक्षाकर्मियों ने शक के आधार पर 28 सितंबर को रोका था। उसके बैग से प्लाज्मा यूनिट मिले थे। इसी दौरान वह फरार हो गया। घटना के बाद प्रबंधन ने पुलिस में एफआइआर दर्ज करा दी है। आरोपित फरार है। घटना ने एम्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें कि प्रदेश में प्लाज्मा की कालाबाजारी के कई मामले सामने आ चुके हैं। ग्वालियर में अजय त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह अस्पतालों में मिलावटी प्लाज्मा सप्लाई करता था। इसी तरह इंदौर में प्लाज्मा के लिए मनमाने दाम वसूलने का मामला सामने आया था।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर