नशीली दवा अल्प्राजोलम के सप्लायर से 20 किलो पाउडर जब्त

इंदौर (मध्य प्रदेश)। नशीली दवा अल्प्राजोलम के सप्लायर से 20 किलो पाउडर जब्त किया गया है। इसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई गई है। नारकोटिक्स विंग ने अल्प्राजोलम पाउडर की सप्लाई करने वाले ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने रोहतक (हरियाणा) के दवा कारोबारियों से पाउडर खरीदने की बात स्वीकार की है। एजेंसी को संदेह है कि यह पाउडर बांग्लादेश तक पहुंचाया जा रहा था। पुलिस अब तस्करों के मोबाइल और बैंक खातों की जांच कर रही है।

पुलिस ने मुश्ताक पुत्र अल्लाह नूर मंसूरी निवासी ताल (रतलाम) को उज्जैन से पकड़ा। उसके पास से 20 किलो 363 ग्राम अल्प्राजोलम पावडर बरामद हुआ। इससे लगभग 20 लाख टेबलेट बनाई जा सकती थीं। मुश्ताक ने बताया कि पावडर के पैकेट नरसिंगपुर (मंदसौर) के ओमप्रकाश रैदास ने दिए थे। ओमप्रकाश को भी गिरफ्तार किया गया है। ओमप्रकाश ठेकेदारी करता है। उसने रोहतक के दवा व्यापारियों से सस्ता पाउडर खरीदने की बात स्वीकार की है। वह पहले भी एमडी, अफीम और अल्प्राजोलम पावडर की सप्लाई कर चुका है। पुलिस को संदेह है कि तस्करों के तार बांग्लादेश तक जुड़े हुए हैं। आरोपित गोलियां बनाकर आगे सप्लाई करते हैं।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 14 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC