डॉक्टर ने नवजात को लगा दी एक्सपायरी वैक्सीन, एफआईआर दर्ज

इंदौर। डॉक्टर ने नवजात को एक्सपायरी वैक्सीन लगा दी। निजी अस्पताल में चिकित्सा लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक ढाई महीने की बच्ची को कथित तौर पर एक्सपायरी वैक्सीन लगा दी गई। जब बच्ची के माता-पिता ने आपत्ति जताई, तो आरोपी डॉक्टर ने रैपर बदलने की कोशिश की। उसने परिजनों के साथ बदसलूकी और मारपीट भी की। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

ये है पूरा मामला

मूसाखेड़ी निवासी राहुल ठाकुर की ढाई माह की बच्ची को मातरम् हॉस्पिटल ले जाया गया था। वे अपनी बच्ची को पीडियाट्रिशियन डॉ. हिमांशु अग्रवाल के पास वैक्सीन लगवाने आए थे। इसके लिए रिसेप्शन पर उनसे 7030 रुपए का शुल्क भी लिया गया।

रैपर पर दिखी एक्सपायरी

डॉ. अग्रवाल ने बच्ची को वैक्सीन लगाई। इसी दौरान, बच्ची के पिता राहुल की नजर वैक्सीन के खाली रैपर पर गई। रैपर पर वैक्सीन की एक्सपायरी डेट मई 2025 लिखी थी। यह वर्तमान तिथि के अनुसार समाप्त हो चुकी थी। इसे देखते ही राहुल ने तुरंत डॉक्टर के सामने आपत्ति दर्ज कराई।

राहुल ठाकुर का आरोप है कि आपत्ति जताने पर डॉ. अग्रवाल ने वह रैपर निकालकर दूसरा चिपकाने की कोशिश की। इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी और मारपीट की। आरोप है कि डॉक्टर ने दंपती को जान से मारने की धमकी भी दी। दंपती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने डॉ. हिमांशु अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए