बरेली (उप्र)। अवैध मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग ने छापेमारी की है। मौके से 50 हजार रुपये की एलोपैथिक दवाएं जब्त कर ली गई हैं। यह कार्रवाई पढ़ेरा गांव में बिना लाइसेंस वाले मेडिकल स्टोर पर की।
यह है मामला
औषधि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर दवा निरीक्षक राजेश कुमार और अनामिका अंकुर जैन की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि देशदीपक सिंह के नाम से संचालित मेडिकल स्टोर पर भारी मात्रा में दवाओं का स्टॉक था। स्टोर संचालक कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके चलते टीम ने दवाओं का स्टॉक जब्त कर संचालक को नोटिस जारी किया। मौके से पांच संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










