सुपौल (बिहार)। लाइसेंस बिना संचालित दवा दुकान से 49 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। कोसी बांध क्षेत्र में अनिल कुमार साह के नाम से संचालित फर्जी दवा दुकान पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक निर्भय कुमार गुप्ता ने बताया कि फर्जी तरीके से दवा दुकान संचालन की सूचना मिली थी। सहायक औषधि नियंत्रक के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई। गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान के दस्तावेजों और दवाओं की जांच की।

जांच के दौरान दुकान संचालक वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। छापेमारी के दौरान कुल 49 प्रकार की दवाएं जब्त की गईं। साथ ही तीन प्रकार की औषधियां संदिग्ध पाई गईं। इन्हें गुणवत्ता परीक्षण एवं रासायनिक विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।