कैमूर (बिहार)। अवैध अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। प्रशासन ने जांच के बाद अस्पताल को अवैध पाकर सील कर दिया है। आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

मामला कैमूर जिले के रामगढ़ पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गोडसरा गांव का है। यहां एक निजी मकान में अवैध रूप से अस्पताल चलाया जा रहा था। इसी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान दिया गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान की पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार रूबी देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें इलाज के लिए गोडसरा गांव में संचालित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने महिला को इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत अचानक गंभीर हो गई। देखते ही देखते महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। आरोपी डॉक्टर अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है।