आजमगढ़। सेहत भी महंगी हो गई है। जीवन रक्षक और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली दवा की कीमतों में 20 प्रतिशत तक इजाफा दर्ज किया गया है। ये बढ़ोतरी केवल विशेष दवाओं तक सीमित नहीं है। उन दवाओं के दाम भी बढ़े हैं जिनका सेवन लाखों लोग नियमित रूप से करते हैं। इससे मरीजों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। दवा कारोबारियों के सामने भी व्यापार संतुलित रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।
दवा व्यापारी अंकित अग्रवाल ने बताया कि अब अधिकांश दवाओं की एमआरपी में इजाफा कर दिया गया है। कई दवाओं पर प्रति पत्ता 20 से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मरीज अब समान सॉल्ट वाली सस्ती दवाओं की तलाश कर रहे हैं।
दवाओं की कीमतों में इस प्रकार हुई बढ़ोत्तरी
दवा का नाम अप्रैल मूल्य (₹) मई मूल्य (₹) हुई बढ़ोत्त्तरी
कैल्शियम व विटामिन डी-3 118 130 12
यूर्सोडिऑक्सीकॉलिक 924 1016 92
डैक्सोलेक 470 495 25
ग्लिमस्ट 117 129 12
एमलोकाइंड वन 55 61 6
लिव-52 सिरप 328 351 23










