ड्रग की हेराफेरी, शहर में सनसनी!

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा से ड्रग को लेकर खबर सामने आई है, जिसनें शहर में सनसनी फैला दी है। वडोदरा में ड्रग की हेराफेरी के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने माता-पुत्र व पुत्रवधू को गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित इंजेक्शनों को उत्तरप्रदेश के फारुखाबाद से कम कीमत पर लाते व वडोदरा में ज्यादा कीमत पर बेचते थे। पूरे मामले की मुख्य सूत्रधार फारुखाबाद निवासी महिला है, जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

शहर पुलिस आयुक्त मनोज शशिधर ने कहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में अटलादरा केनाल रोड निवासी नयनाबेन देवेन्द्र पाठक, उनका पुत्र समर्थ पाठक एवं पुत्रवधू मोनाली पाठक शामिल हैं। तीनों वडोदरा में ड्रग का धंधा करते हैं और युवक-युवतियों को नशीले इंजेक्शन बेचकर रुपए कमाते थे। स्थल से एक कार, ७२० प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन (प्रत्येक एक-एक एम.एल. का) व तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

प्रांरभिक पूछताछ में जानकारी मिली कि नयनाबेन पाठक ड्रग लेने के लिए फारुखाबाद गई थी। थैले में पेंटाजोसिन लेकटेक फोर्टवीन के ७२० इंजेक्शन थे। यह ड्रग सायकोट्रोपिक सबटन्सीस की सूची में आता है, जिसकी गैरकानूनी हेराफेरी नहीं कर सकते हैं। डॉक्टर के प्रिस्किप्शन बिना यह ड्रग नहीं दे सकते। बरामद इंजेक्शनों की कीमत ४ हजार १७ रुपए बताई जा रही है। इस खबर के बाहर आने के बाद शहर में सनसनी फैल गई है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 17 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ