मुंबई (महाराष्ट्र)। Domino’s Pizza के तीन आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। एफडीए ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन के चलते ये कार्रवई की। ये सभी आउटलेट्स जुबिलेंट फूडवक्र्स द्वारा संचालित किए जाते हैं। इनमें विले पार्ले (पश्चिम), बोरीवली (पश्चिम) और घाटकोपर स्थित R-सिटी मॉल का आउटलेट शामिल है। इसके अलावा कराड में स्थित Domino’s के एक अन्य स्टोर का लाइसेंस भी निलंबित किया है।
सिटी मॉल आउटलेट में मिलीं सबसे ज्यादा खामियां
घाटकोपर के R-सिटी मॉल वाले Domino’s आउटलेट में कई गंभीर कमियां मिली हैं। अधिकारियों को वहां कीटों के संक्रमण के संकेत मिले। साथ ही, जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे। आउटलेट में खाद्य सामग्री के स्टोरेज के दौरान नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा था। खाद्य पदार्थों के लिए जरूरी तापमान नियंत्रण भी ठीक नहीं था। सफाई और सैनिटाइजेशन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। नियमित सफाई के लिए कोई तय शेड्यूल भी उपलब्ध नहीं था।










