अब शासन स्तर से सप्लाई होंगी दवाइयां

गाजियाबाद। अब राज्यभर के सरकारी अस्पतालों को दवाइयों की खरीद के लिए बजट की बाट नहीं देखनी पड़ेगी। उन्हें शासन स्तर से ही दवाइयां सप्लाई की जाएंगी। जिला लेवल पर दवा खरीद में होने वाली धांधली पर रोक लगाने और दवाइयों की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए यह कवायद की जा रही है। जिला एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. जे.के. त्यागी के अनुसार शासन स्तर से दवाओं की खरीद की व्यवस्था में कुछ बदलाव हो रहा है। अब पूरे प्रदेश के अस्पतालों के लिए शासन स्तर से ही दवाएं खरीदी जाएंगी। यह व्यवस्था इसी महीने में लागू होनी है। उधर, पिछले काफी समय से बजट के इंतजार में बैठे गाजियाबाद के सरकारी अस्पतालों में दवाइयों का संकट खड़ा हो गया है। कई जरूरी दवाएं खत्म होने से मरीजों को अस्पताल से खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। एमएमजी, कंबाइंड और जिला महिला अस्पताल को पिछले सात महीनों से दवाओं का बजट जारी नहीं किया गया है। इसके चलते अस्पतालों पर दवा कंपनियों का करोड़ों रुपए उधार हो गया है। दवा सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी अब दवा भेजने से हाथ खड़े कर दिए हैं।

गौरतलब है कि शासन स्तर से अस्पतालों को हर 3 महीने में बजट जारी किया जाता है। इस बजट से अस्पतालों में मरीजों के लिए दवाओं से लेकर अन्य जरूरी सुविधाएं जुटाई जाती हैं। पिछले साल शासन ने एक बार ही अस्पतालों के नाम पर बजट जारी किया था। नया साल शुरू होने के करीब एक माह बाद भी शासन ने अस्पतालों को दवाओं का बजट जारी नहीं किया है। अस्पतालों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि देनदारी अब करोड़ों रुपए में पहुंच गई है। इस संबंध में लगातार शासन को लिखा जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला।  कंबाइंड अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि इस साल हमें बजट के रूप में अभी तक कुछ भी नहीं मिला है। जबकि पिछले साल की भी काफी रकम बकाया है। अस्पताल में दवाओं की कमी को फिलहाल किसी तरह से पूरा किया जा रहा है। अगर जल्द ही बजट नहीं मिला तो दिक्कत बढ़ सकती है।

Related Posts

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

गाजियाबाद (यूपी)। पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाए जाने का मामला सामने आया है। डूंडाहेड़ा स्थित एसटीपी प्लांट में सीवेज के सैंपल में वीडीपीवी टाइप-1 मिला था। इसके…

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड की गई है। नकली और बिना लाइसेंस की दवाओं के कारोबार के संदेह में ये कार्रवाई हुई। औषधि नियंत्रण विभाग ने जीएम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 1 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 13 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया