धमतरी (छत्तीसगढ़)। मेडिकल स्टोर्स पर औचक छापेमारी का मामला प्रकाश में आया है। कुल 6 दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। संयुक्त निरीक्षण दल ने 12 औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। औषधि विक्रेताओं द्वारा राज्य के बाहर से खरीदी गई दवाओं के संबंध में जांच की गई। कुल 6 औषधि सैंपल लिए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नारी की मेडिकल दुकान में मिली अनियमितता

सूर्या मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स, नारी में अनियमितता पाई गई। नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस प्रकार की अनियमितता सामने आई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।