अलीगढ़ (यूपी)। अवैध पॉलीक्लिनिक पर रेड की गई है। बिना लाइसेंस दवाएं बेच रहे जकी पॉलीक्लिनिक पर औषधि विभाग ने छापा मारा। टीम ने मौके से 65,792 रुपए की दवाएं सीज की हैं। चार अलग-अलग दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। यह कार्रवाई जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर की गई। टीम ने सराय मियां, मोटर चौक स्थित जकी पॉलीक्लिनिक पर छापा मारा।

यह है मामला

औषधि विभाग को सूचना मिली थी कि पॉलीक्लिनिक में बिना लाइसेंस दवाएं रखकर बेची जा रही हैं। लाइसेंस मांगा तो कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। टीम ने डॉ. जकी अहमद खान से दवाओं की बिक्री का वैध लाइसेंस मांगा। वह लाइसेंस से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद टीम ने पॉलीक्लिनिक में रखी दवाएं सीज कर दीं। टीम ने मौके से चार अलग-अलग दवाओं के नमूने भी लिए। इन्हें प्रयोगशाला भेजकर गुणवत्ता जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सक्षम न्यायालय में केस दायर किया जाएगा।