धमतरी (छत्तीसगढ़)। दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी का मामला सामने आया है। राजस्व, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की। जांच में 2 दुकानों में एक्सपायरी डेट की दवा मिली। अनियमितता पर मेडिकल स्टोर बंद करवाए गए। टीम ने अछोटा चौक स्थित मां अंगार मोती मेडिकल स्टोर एवं श्री साईं मेडिकल स्टोर पर रेड की।

दोनों मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायरी डेट की दवाइयां अधिक संख्या में मिली। दोनों प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कराया गया। संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त होने तक दोनों प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।