हांसी, हिसार (हरियाणा)। मेडिकल स्टोर्स पर रेड के दौरान रिकॉर्ड में खामियां मिली। यह छापेमारी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की। ड्रग्स कंट्रोलर अजय कुमार ने मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण किया। टीम ने अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर गंभीर खामियां पाई।  नीलकंठ मेडिकल स्टोर पर भी गंभीर खामियां पाई गईं। टीम ने दवाइयों के खरीद-बिक्री रिकॉर्ड की पड़ताल की। पता चला कि रिकॉर्ड का रखरखाव नहीं किया जा रहा है। संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी िकए हैं।

यह है मामला

ड्रग्स कंट्रोलर अजय  ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। पता चला कुछ मेडिकल स्टोर्स पर दवा खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड मेंटेन नहीं किया जा रहा। इसी सूचना पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर लगाम कसना था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं िमलने पर कार्रवाई होगी।

मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप

विभाग की अचानक कार्रवाई से अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप रहा। अधिकारियों ने दवा विक्रेताओं को हिदायत दी है कि वे अपना रिकॉर्ड पूरी तरह अपडेट रखें।