भरूच (गुजरात)। फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोग मर गए। वागरा तालुका की सायखा जीआईडीसी में सिंजिल फार्मा में यह हादसा हुआ।
प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान विस्फोट से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
रिएक्टर में विस्फोट से हुआ हादसा
रिएक्टर में विस्फोट होने से ये हादसा हुआ है। रिएक्टर में क्या प्रक्रिया चल रही थी और विस्फोट कब हुआ। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस, अग्निशमन विभाग और औद्योगिक सुरक्षा विभाग जांच में जुटे हैं।
सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
इस घटना ने श्रमिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्पादन इकाई में सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की जांच होगी। वहीं रिएक्टर के नियमित रखरखाव की भी जांच की जाएगी। यदि कंपनी प्रबंधन की ओर से लापरवाही मिली तो कानूनी कार्रवाई होगी। फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार हैं।





