ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

बठिंडा (पंजाब)। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील किया है। दवा बिक्री लाइसेंस को भी सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ने की। टीम ने बठिंडा के पंजाब मेडिकल हॉल को 15 दिनों के लिए सील कर दिया है। साथ ही उसका रिटेल ड्रग लाइसेंस 15 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है।

यह है मामला

बरनाला रोड स्थित मेडिकल स्टोर का 19 अक्टूबर को ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर ने निरीक्षण किया था। इस दौरान स्टोर में कुछ कमियां और नियमों का उल्लंघन मिला था। मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। संचालक के जवाब को विभाग ने संतोषजनक नहीं पाया। इसे अस्वीकार किया गया। इसके बाद उल्लंघन के आधार पर कार्रवाई की गई। मेडिकल स्टोर के रिटेल ड्रग लाइसेंस को 15 दिनों के लिए सस्पेंड किया गया है। इस अवधि में एलोपैथिक दवाओं की खरीद-बिक्री करने पर रोक लगा दी है।

टैपेंटाडोल दवाओं की बिक्री रद्द

टैपेंटाडोल और इसके साल्ट से बनी दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। स्टोर संचालक को निर्देश दिया गया है कि यदि उसके पास इन दवाओं का स्टॉक मौजूद है तो उसे संबंधित डिस्ट्रीब्यूटर को वापस करे। साथ ही इसकी सूचना विभाग को दे। आदेश की प्रति ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर, बठिंडा-2 को भी भेजी गई है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ