‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

मोतिहारी (बिहार)। ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी गई है। दिखने में बिल्कुल दवा जैसी, लेकिन अंदर मौत का सामान! भारत-नेपाल सीमा के महुआवा थाना की पुलिस ने ऐसी जहरीली खेप को पकड़ा है। पुलिस ने तकरीबन 30 लाख के 52,000 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। दो युवक इस जहर को भारतीय सीमा में लेकर आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें मौके पर धर दबोचा। समय रहते इस जहरीली खेप को रोक लिया गया।

52 हजार ‘जहरीले’ कैप्सूल और दो सौदागर अरेस्ट

महुआवा थाना पुलिस को भनक लगी थी कि दो तस्कर नेपाल से भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में हैं। जैसे ही दोनों संदिग्धों ने कदम आगे बढ़ाए, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास मौजूद सामान की तलाशी ली गई। उनके पास से 52000 पीस प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद हुए। अंतरराष्ट्रीय ब्लैक मार्केट में इन दवाओं की कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है।

दर्द मिटाने वाली दवा को बनाया जवानी का दुश्मन

बता दें कि यह वह ‘सूखा नशा’ है जो युवा पीढ़ी को दीमक की तरह चाट रहा है। दर्द से राहत की दवा को तस्कर उनका ओवरडोज तैयार कर नशे के बाजार में बेच रहे हैं। चंद मुनाफे के लिए नेपाल से यह खेप बिहार के युवाओं की नसों को खोखला करने के लिए भेजी जा रही थी। इस पुलिस ने समय रहते पकड़ लिया।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ