अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से 100 यूनिट ब्लड बरामद हुआ है। बरामद ब्लड मुरादाबाद के एसएस चैरिटेबल ब्लड बैंक से लाया जा रहा था। इसे गोरखपुर के आरोग्य ब्लड बैंक में सप्लाई किया जाना था।

दोनों आरोपियों की पहचान मुरादाबाद के फहीम अहमद और भोजपुर के ताज गुड्डू के रूप में हुई। कार सवार आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के बाद पुलिस ने दोनों को एक नोटिस दिया। जिसपर हस्ताक्षर करने से आरोपियों ने मना कर दिया। यही नहीं, आरोपियों ने नोटिस फाड़कर पुलिस के चेहरे पर फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ शुरू की। इस कार्रवाई में रामगढ़ताल पुलिस और औषधि विभाग की टीम शामिल थी।

पुलिस के मुताबिक, जिले में अन्य राज्यों से गाड़ियों में छिपाकर खून लाने और ऊंचे दामों पर बेचने की सूचना मिल रही थी। इस अवैध धंधे में लिप्त और भी लोगों के नाम सामने आए हैं। इनके बारे में पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।

जांच के निर्देश

पुलिस के मुताबिक ब्लड तस्करी की लगातार सूचना मिल रही थी। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर रामगढ़ताल पुलिस चौकी इंचार्ज अमित चौबे ने इसकी जांच शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि मुरादाबाद से अवैध रूप से ब्लड की खेप गोरखपुर पहुंचने वाली है। इस पर पुलिस ने औषधि निरीक्षक श्रीध्वजेश्वर शुक्ला को सूचना देकर संयुक्त टीम बनाई।

डिग्गी में रखे थे 100 डिब्बे

टीम ने भगत चौराहा एलआईसी कार्यालय के पास घेराबंदी की। यूके नंबर की सफेद ऑल्टो कार को रोका। तलाशी लेने पर दफ्ती के डिब्बे से 40 और थर्माकोल के डिब्बे से 60 ब्लड बैग मिले।

ऊंचे दामों पर बेचते थे तस्कर

अवैध ब्लड तस्करी

आरोपियों ने बताया कि वे मुरादाबाद के एसएस चैरिटेबल ब्लड बैंक से सस्ते दाम पर खून लेते थे। इन्हें मांग के अनुसार अलग-अलग ब्लड बैंकों में ऊंचे दाम पर बेचते थे। औषधि निरीक्षक ने दोनों डिब्बों से एक-एक यूनिट नमूने के तौर पर लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया। रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्यामा नंद राय ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार को भी सीज कर दिया गया है। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।

Related Posts

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

मोतिहारी (बिहार)। ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी गई है। दिखने में बिल्कुल दवा जैसी, लेकिन अंदर मौत का सामान! भारत-नेपाल सीमा के महुआवा थाना की पुलिस ने ऐसी जहरीली खेप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ