नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। कपूरथला रोड स्थित बस्ती बावा खेल में आरोपी अमनदीप सिंह के निर्माणाधीन चैरिटेबल अस्पताल पर पीला पंजा चलाया। यह कार्रवाई पुुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने की।

टीम ने इमारत के कुछ हिस्सों को गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि संबंधित इमारत अमनदीप सिंह की है। नशा तस्कर के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें दो मामले एनडीपीएस एक्ट और एक आर्म्स एक्ट के तहत है।

यह है मामला

पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले अमनदीप सिंह की दुकान पर छापेमारी की थी। इस दौरान एक लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद हुई थीं। जांच में सामने आया कि आरोपी नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त था। इसी कमाई से अस्पताल की इमारत तैयार करवाई जा रही थी। जून में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में भी अमनदीप सिंह का नाम सामने आया था। फिलहाल वह जेल में बंद है। नगर निगम की ओर से इमारत के संबंध में उसे पहले नोटिस जारी किए गए थे। कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद संयुक्त कार्रवाई की गई।

मेडिकल लाइसेंस भी रद्द

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल इमारत के कुछ हिस्से को गिराया गया है। चरणबद्ध तरीके से पूरी इमारत पर कार्रवाई की जाएगी। इसे जल्द सील भी किया जाएगा। अमनदीप सिंह और उसके पिता के मेडिकल लाइसेंस भी रद कर दिए हैं। संबंधित संपत्ति को फ्रीज करने के बाद यहां सरकारी इमारत बनाने की योजना है।

Related Posts

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

नई दिल्ली। डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता मिली है। इजरायल के विज्ञानियों ने इसमें अहम सफलता हासिल की है। तीन दवाओं के मेल से चूहों में डायबिटीज को रिवर्स…

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 1 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 2 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 11 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 13 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 12 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त