लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का मामला सामने आ गया है।

औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने महावीर नगर में छापेमारी की। मौके से गोरा करने वाली क्रीम और फेस सीरम बनाने के अवैध कारोबार का पता चला। कार्रवाई महेंद्र सचदेवा के ठिकाने पर की गई। यहां पिछले करीब एक महीने से कॉस्मेटिक उत्पाद तैयार किए जा रहे थे।

विभागीय जांच में सामने आया कि संबंधित कारोबार के लिए जारी लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद उत्पादों का निर्माण जारी था। टीम ने तैयार क्रीम और सीरम के साथ इनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल तथा पैकेजिंग सामग्री भी जब्त की है।

तीन ब्रांड के उत्पाद मिले

जांच के दौरान मौके पर मॉम व्हाइटनिंग क्रीम, ग्लैमरिक्स और क्विंज पर्ल फेस सीरम का निर्माण होना पाया गया। विभागीय टीम ने इन तीनों ब्रांड के तैयार उत्पादों को जब्त कर लिया है। अब विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि इनकी सप्लाई किन-किन दुकानों एवं बाजारों में की गई।

Related Posts

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

हनुमानगढ़ (राजस्थान)। नशीली दवा तस्करी में दोषी को 20 साल की कैद हुई है। एनडीपीएस कोर्ट ने नशीली दवाओं की अवैध तस्करी के मामले में यह फैसला सुनाया। आरोपी गुरजीत…

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

नई दिल्ली। गंजेपन से छुटकारा मिलने की उम्मीदें जागी हैं। वैज्ञानिकों ने इसके लिए एक डिवाइस ईजाद की है। यह बालों की जड़ से जुड़ी सेल्स को एक्टिव करेगी। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 1 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 1 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 2 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 2 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 12 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 13 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड