मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा लॉन्च की है। इस दवा को CDSCO की मंजूरी मिल चुकी है। इसे Relapsed या Refractory Multiple Myeloma से जूझ रहे वयस्क मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जाएगा।
यह दवा उन मरीजों के लिए उपलब्ध होगी, जो पहले भी इलाज करा चुके हैं। इसके बावजूद बीमारी दोबारा लौट आई है। अथवा पिछले इलाज से पर्याप्त फायदा नहीं हुआ है। कंपनी के मुताबिक, BLENREP को कॉम्बिनेशन थेरेपी के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। इस लॉन्च के साथ GSK भारत में अपनी तीसरी Precision Oncology Therapy लेकर आई है। यह एडवांस कैंसर केयर तक मरीजों की पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है।
BLENREP कैसे करेगी काम?
BLENREP का जेनेरिक नाम Belantamab Mafodotin है। यह एक खास तरह की कैंसर थेरेपी है। जिसे Antibody-Drug Conjugate (ADC) कहा जाता है। यह Multiple Myeloma के इलाज के लिए B-cell Maturation Antigen (BCMA) को टारगेट करती है।
कंपनी के मुताबिक, BLENREP दुनिया की पहली अप्रूव्ड BCMA-टारगेटेड ADC थेरेपी है। जिसे मल्टीपल मायलोमा के इलाज के लिए मंजूरी मिली है। यह मरीजों के लिए इलाज का एक नया विकल्प लेकर आई है।
किन मरीजों के इलाज में होगी इस्तेमाल?
भारत में BLENREP को Relapsed या Refractory Multiple Myeloma से पीड़ित वयस्क मरीजों के लिए कॉम्बिनेशन थेरेपी के रूप में मंजूरी मिली है।
- ऐसे मरीज जिनकी बीमारी इलाज के बाद दोबारा लौट आई है.
2. ऐसे मरीज जिनकी बीमारी पिछले इलाज के बावजूद नियंत्रित नहीं हो पाई.
3. ऐसे वयस्क मरीज जो कम से कम एक बार पहले इलाज करा चुके हैं.
4. मल्टीपल मायलोमा एक गंभीर ब्लड कैंसर है। इसे आमतौर पर ऐसा कैंसर माना जाता है जिसका इलाज संभव है, लेकिन पूरी तरह ठीक करना मुश्किल है। ऐसे में नए इलाज के विकल्प मरीजों के लिए अहम हो सकते हैं।
क्लिनिकल ट्रायल में दिखा मजबूत असर
BLENREP की प्रभावशीलता को DREAMM-7 और DREAMM-8 Phase III क्लिनिकल ट्रायल के डेटा से सपोर्ट मिला है। कंपनी के मुताबिक, इन ट्रायल्स में इस थेरेपी के साथ Progression-Free Survival (PFS) यानी बीमारी के बढ़ने या मरीज की स्थिति बिगड़ने से पहले का समय, मौजूदा स्टैंडर्ड इलाज की तुलना में करीब तीन गुना तक रहा। इससे रिलैप्स या रिफ्रैक्टरी मल्टीपल मायलोमा के मरीजों के लिए इस थेरेपी की अहमियत बढ़ती है।





