पैरासिटामॉल सिरप समेत 5 दवा संदेह के घेरे में

बहराइच। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित बच्चों को दी जाने वाली पैरासिटामॉल सिरप समेत पांच दवाओं की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई है। औषधि विभाग की टीम ने उक्त सभी दवाओं के सैम्पल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। टीम ने दवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए औषधि भंडार कक्ष में डम्प सभी दवाओं की जांच की। जिला अस्पताल में यह दवाएं विभिन्न कम्पनियों की ओर से सीधे सप्लाई हो रही हैं।

गौरतलब है कि विभाग को कुछ समय से दवाओं की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। बच्चों को दी जाने वाली पैरासिटामाल सिरप को असरहीन बताया गया था। मामले को गम्भीरता से लेते हुए औषधि निरीक्षक की टीम ने जिला अस्पताल के औषधि भंडार कक्ष का औचक निरीक्षण किया। टीम ने कक्ष में डम्प सभी दवाओं का निरीक्षण किया और रखरखाव को देखा।

कम्पनियों से जुड़े दस्तावेजों का दवाओं से मिलान किया गया। संदिग्ध मिली दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गए। दवाओं के रखरखाव को लेकर डीआई की ओर से सतर्कता बरतने को भी कहा गया है।   बहराइच के ड्रग इंस्पेक्टर राजू प्रसाद ने बताया कि जिला अस्पताल के औषधि भंडार में डम्प दवाओं की पड़ताल की गई है। पांच दवाओं की गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर सैंपल जांच के लिए भेजे हंै। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। औषधि विभाग की टीम ने जिला अस्पताल में जांच के दौरान डम्प पैरासिटामॉल टेबलेट, सीरप, ओमीप्राजोल कैप्सूल, सिट्रिजिन, सेप्ट्रान सीरप की गुणवत्ता पर संदेह जताया है। टीम ने जिला अस्पताल के औषधि भंडार कक्ष में डम्प सभी औषधियों की एक्सपायरी जांच की। दवाओं में अंकित मैनुफैक्चरिंग डेट का मिलान अभिलेखों से किया। इस दौरान कई ऐसी दवाएं मिलीं, जिनकी एक्सपायरी डेट नजदीक है। डीआई ने इन दवाओं को समय रहते प्रयोग कर लेने के निर्देश दिए।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 15 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ