नर्स हड़ताल पर, अस्पतालों पर लगेगा ताला

रोहतक। हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी मांगों की अनदेखी को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन की राज्य प्रधान सुनिता ने कहा कि एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर हरियाणा सरकार को मांग पत्र दिए लेकिन आजतक सरकार ने उन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके विरोध में 2 और 3 अप्रैल को 11 बजे से 1 बजे तक 2 घंटे के लिए पूरे प्रदेश की नर्से हड़ताल पर रहेंगी। उन्होंने कहा कि वो अपनी मांगों को लेकर अस्पतालों का ताला भी बंद कर सकती है। नर्से मरीजों को परेशान नहीं करना चाहती लेकिन सरकार उन्हें आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है। वो शुक्रवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार अडियल रवैया अपना कर उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। पिछले हफ्ते एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी मंत्रियों को अपने मांगों के ज्ञापन सौंपे थे लेकिन अभी तक उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि नर्सों के पांचवें और छठे वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए, केंद्र की तर्ज पर 7वां वेतनमान दिया जाए, केंद्र की तर्ज पर 7200 रूपए नर्सिंग अलाउंस तथा 5300 रूपए रिस्क अलाउंस दिया जाए, पदोनिति बनाई जाए, मेवात अलाउंस दिया जाए, उच्च शिक्षा का बैनिफिट दिया जाए, खाली पदो को शीघ्र किया जाए, 2 साल की सेवा काल के बाद नर्सों को स्थाई किया जाए तथा स्टाफ नर्स को डिलीवरी कराने संबंधित प्रोटोकॉल बनाए जाने आदि की मांगे शामिल है।

जिला प्रधान संतोष अहलावत, सचिव सुदेश, कोषाध्यक्ष संतोष मलिक ने कहा कि मोदी सरकार एक तरफ तो नारी सशक्तिकरण का नारा लगा रही है वहीं महिला और नर्सों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से लिखित में समय मांगा है लेकिन आजतक कोई उत्तर नहीं आया है।

Related Posts

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

नई दिल्ली। Cipla Pharma और माक्र्सन्स (Marksans) फार्मा को सरकार ने मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आयात करने की अनुमति दी है। इसका निर्यात-उन्मुख विनिर्माण के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय…

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 9 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 9 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 8 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 8 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 15 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ