आसानी से मिलेगा दवा दुकान का लाइसेंस 

पटना। सरकार दवा दुकानों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया आसान बनाने जा रही है। इससे लाइसेंस के आवदेकों को काफी राहत मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एक बैठक कर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करेगा। ये आश्वासन स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने दवा कारोबारियों को दिया है। बिहार केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के स्वागत समारोह में आए संजय कुमार ने मरीजों के दर्द और दवा कारोबारियों की तकलीफ पर मरहम लगाते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि मरीजों को उचित कीमत पर बेहतर दवा मिले।
दवा दुकानदारों के हित की भी चिंता है। इसी मकसद से लाइसेंस की प्रक्रिया को सहज-सरल बनाया जाएगा। इंस्पेक्टर राज कम होगा। बकौल संजय, अभी बिहार में दवा का कारोबार नौ हजार करोड़ रुपये का है। बावजूद इसके सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति दवा पर मात्र 14 रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसे बढ़ाकर दोगुना करने पर विचार किया जा रहा है। यह खर्च कम से कम 30 रुपये होना चाहिए। उसके बाद ही लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा मुहैया कराई जा सकेगी। सरकार की कोशिश है कि सरकारी अस्पताल में हर व्यक्ति के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था हो।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी