बैंक बांटेगा मुफ्त दवाइयां

मुरैना (मप्र)। जरूरतमंद मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें दवा के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। वे दवा बैंक से दवाइयां मुफ्त ले सकेंगे। इस दवा बैंक की शुरुआत समाजसेवी केके शर्मा करने जा रहे हैं। बता दें कि केके शर्मा ने तीन साल पहले मरीजों को नो-प्रोफिट-नो लॉस पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल स्टोर शुरू किया था। इस मेडिकल स्टोर से वे तीन साल में मरीजों को तकरीबन एक करोड़ रुपए का डिस्काउंट देने के बाद अब दवा बैंक शुरू कर रहे हैं।

बताया गया है कि एमएस रोड पर रेडक्रॉस की दुकानों में दीनबंधु मेडिकल स्टोर पर यह दवा बैंक एक जून से शुरू हो जाएगा। इस बैंक का संचालन करने के लिए आमजन से अपील की जाएगी कि वह घर की ऐसी दवाओं को दवा बैंक में पहुंचाए जो उनके खुद के लिए यूजलेस हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि बीमारी ठीक होने के बाद लोग मेडिकल स्टोर से खरीदी गई दवाओं का सेवन बंद कर देते हैं और वह घर में पड़ी-पड़ी खराब हो जाती हैं क्योंकि उनकी एक्सपायरी डेट निकल जाती है। इसलिए इन दवाओं को दवा बैंक में जमा कराया जाएगा।

बाद में इन्हें उन गरीब परिवार के जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दिया जाएगा जिनके पास दवा खरीदने के लिए पैसे नहीं होते। केके शर्मा का कहना है कि दवा बैंक में केवल उन्हीं दवाओं को लिया जाएगा जिन पर एक्सपायरी डेट व दवा का फार्मूला साफ नजर आ रहा हो। किसी भी व्यक्ति के लिए यह सुविधा परेशानी का सबब न बनें इसलिए पूरी सावधानी के साथ इस बैंक का संचालन किया जाएगा। ऐसी दवाओं के लिए वह अपनी दुकान में अलग से रैक बनाएंगे।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 20 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया