बाडमेर से 26 चिकित्सक बनेंगे विशेषज्ञ

बाड़मेर। बाड़मेर जिले से इस बार 26 चिकित्सक विशेषज्ञ बनने जा रहे हैं। हालांकि हर साल विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन होता है लेकिन बाड़मेर के हिस्से में कुछ नहीं आता। जिले में 66 में से 55 विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त हंै और मेडिकल कॉलेज भी इस सत्र में इसी कारण प्रारंभ नहीं हो रहा है कि यहां कोई विशेषज्ञ चिकित्सक आना नहीं चाह रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सक नियुक्त होने पर एक साल के दस, दो साल के पंद्रह और तीन साल के अनुभव पर 20 प्रतिशत बोनस अंक का फायदा मिलता है। ऐसे में अधिकांश चिकित्सक सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में नियुक्ति इसी उद्देश्य से लेते हैं कि तीन साल तक यहां रहकर स्नातकोत्तर की तैयारी कर लेंगे। इसका लाभ भी मिल रहा है। पीजी में चयन होने पर इनको तीन साल तक प्रशिक्षण लेता होता है और इसके साथ ही यह प्रमाण पत्र भी देना होता है कि आगामी पांच साल तक सरकारी सेवा में रहेंगे।
इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में ही या उसी जिले में रहेंंगे ऐसा नहीं है। ऐसे में पीजी में चयन होते ही बाड़मेर छोड़ जाते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कमेलश चौधरी ने बताया कि जिले से पीजी में चयन हुए चिकित्सकों का फायदा जिले को मिलेगा। पांच लोग स्थानीय हैं। अब स्थानीय चिकित्सकों की संख्या बढ़ रही है। इससे जिले के लोगों को फायदा मिलेगा। जिले में इन चिकित्सकों के जाते ही पद खाली हो जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार संविदा का विकल्प देती है लेकिन आलम यह है कि संविदा पर चिकित्सक नहीं आने से यह पद भी खाली रह जाते हैं। जिले में मेडिकल कॉलेज में भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं मिल रहे हैं। जिले में नियुक्त चिकित्सकों को पदोन्नति तो दी गई है लेकिन इससे भी पूरा स्टाफ नहीं मिला है। ऐसे में इस साल मेडिकल कॉलेज प्रारंभ नहीं हो रहा है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए