डायबिटीज की नई दवा में भी शिकायत

कोटा (राजस्थान)। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की सप्लाई में आई डायबिटीज की नई दवा में भी शिकायत मिली है। यह दवा भी पहले की तरह पानी में नहीं घुल रही। एमबीएस अस्पताल प्रशासन को एक मरीज ने इसकी शिकायत दी है। अब अस्पताल प्रशासन ने मामला मेडिकल कॉलेज ड्रग वेयर हाउस को भेजा है। जेकेलोन अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारी रवि चौहान ने बताया कि डायबिटीज रोगी होने से मुझे उक्त दवा नियमित लेनी होती है।
अस्पताल के दवा काउंटर से दवा ली थी। तब से नियमित यह टेबलेट शौच में बिना घुले निकल रही है। चौहान ने इसकी लिखित शिकायत अधीक्षक को दी। साथ ही एक गिलास में टेबलेट घोलकर भी उनके पास लेकर गए, जो 6 घंटे में भी पूरी नहीं घुली थी। गौरतलब है कि गत 29 मई को ड्रग डिपार्टमेंट को इसी दवा की शिकायत मिली थी, जिस पर रामपुरा अस्पताल से दवा का सैंपल भी लिया गया था और विभाग की कार्रवाई के बाद आरएमएससीएल ने उक्त दवा का पूरा बैच होल्ड करवा दिया था। इसके बाद कंपनी ने नया बैच भेजा, लेकिन इस बैच में भी पहले वही शिकायत सामने आई है।
एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना ने बताया कि मैंने इस स्थिति पर कुछ डॉक्टरों से चर्चा की तो उनका कहना था कि यह दवा एक्सटेंड रिलीज है, जो बहुत धीरे घुलती है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि मरीज का शुगर लेवल मेंटेन रहे। हकीकत क्या है, यह हमारे भी समझ से परे है। हम मेडिकल कॉलेज ड्रग वेयर वालों को लिख रहे हैं कि वे इस पर उचित कार्रवाई करें। उधर, सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि पूर्व में भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। नए बैच की शिकायत हमारे पास नहीं आई। यदि इस तरह की बात है तो इस बैच का भी सैंपल लेंगे।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन