दवा विक्रेताओं ने किया लाखों का गबन 

बीकानेर। होलसेल भंडार के पूर्व दवा विक्रेताओं पर लाखों रुपए गबन करने का आरोप लगाते हुए सदर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। सुपरवाइजर बजरंग महात्मा की ओर से एसपी को रिपोर्ट दी गई जिसके आधार पर सदर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। रिपोर्ट में बताया गया है कि होलसेल भंडार की दुकान संख्या दो के पूर्व विक्रेता विनोद गौड़, दुकान 14 के ओमप्रकाश वर्मा और दुकान संख्या पांच के विक्रेता अनिल कपूर ने पेंशनर और सरकारी कर्मचारियों को दवा विक्रय करने में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की और 30,77,188 रुपयों का गबन किया। गौरतलब है कि होलसेल भंडार की ऑडिट जांच में दवा विक्रेेताओं की ओर से किया गया गबन सामने आया था।
उसके बाद बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लिमिटेड के महाप्रबंधक की ओर से एक कमेटी गठित की गई जिसने जांच में माना कि दवा विक्रेताओं ने गबन किया है। मुख्य रूप से जो गड़बड़ सामने आई हैं उनमें पर्ची में लिखी दवाइयां अस्पष्ट, डॉक्टर की लिखी दवा की मात्रा में कांटछांट कर ज्यादा अंकित करना, भर्ती मरीज को दो-तीन दिन बाद दवा देना, डॉक्टर की लिखी दवा से अलग दवा प्रदाय किया जाना, बिल और संलग्न उपचार पर्ची में नाम की भिन्नता, भर्ती गंभीर रोगी जैसे हार्ट पेशेंट की ओर से दुकान पर आकर बिना ऑथोरिटी बिल पर हस्ताक्षर किए दवा लेना संभव नहीं, जबकि ऐसा दर्शाया गया, मेडिकल डायरी की पर्ची में दवाओं में कांटछांट आदि शामिल रहा है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 22 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत