नशीली दवा बेचने के लिए होल सेलर्स का नया फंडा

बरेली। नशा बेचने के लिए होल सेलर्स ने नया रास्ता अख्तियार किया है। नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली कफ सीरप फेंसीडिल की सप्लाई के लिए होल सेलर अब रिटेल मेडिकल शॉप के नाम पर फर्जी बिल बनाने लगे हैं। इस बात का खुलासा राजेंद्र नगर के नामी मेडिकल होम के मालिक ने प्रेसवार्ता में किया है। उन्होंने बताया कि उनके मेडिकल शॉप के नाम से चार लाख रुपये का फर्जी बिल तैयार किया गया।
शहर के शास्त्री मार्केट में विन्नी मेडिकोज ने शहर के रामजानकी मंदिर के पास ओम मेडिकल के नाम नशीली दवा का 4 लाख से अधिक का बिल बना दिया। मामला पकड़ में आया तो मेडिकल संचालक ने बिन्नी मेडिकोज से इसकी शिकायत की। जिस पर विन्नी मेडिकोज ने अपनी गलती मानते हुए बिल निरस्त कराने की बात लिखित में कही। उधर, बरेली रिटेलर केमिस्ट वेलफेयर सोसायटी ने भी प्रेसवार्ता कर यही बात कही है।
सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि शहर में फेंसीडिल व अन्य नशीली दवाओं की बिेी पर प्रतिबंध है। मगर फुटकर व्यापारियों को सप्लाई के नाम पर इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। यह दवा केवल डॉक्टर के पर्चे को देखने के बाद दी जाती है। नवाबगंज और आसपास के रिटेलर के नाम फर्जी बिल बनाए जा रहे हंै, जो एक गंभीर मामला है। दवा व्यापारियों ने इसकी जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की माग की है।
गौरतलब है कि नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेन्सेस एक्ट, 1985 (एनडीपीएस) के तहत फेंसीडिल समेत नशा करने वाली तमाम दवाएं बेचने की सख्त प्रक्रिया निर्धारित है। इसके तहत कोडिन युक्त फेंसीडिल जैसे सीरप को बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं बेचा जा सकता। वहीं, रिटेल मेडिकल स्टोर को सेल बिल और पर्चे की फोटोकॉपी का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है। यदि फेंसीडिल के होलसेलर के सेल्स बिलों को रिटेल मेडिकल स्टोर की बिलिंग और डॉक्टरों के पर्चे की फोटो कॉपी के रिकॉर्ड से मिलान किया जाए तो बड़ा फर्जीवाड़ा खुल जाएगा।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 18 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस