मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस

अमृतसर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मेडिकल स्टोर्स तथा क्लीनिक पर रेड की। इस दौरान तीन दुकानों पर भारी अनियमितताएं पाई गईं, जबकि क्लीनिक के पास वह दवाएं थीं, जिनका उसके पास लाइसेंस नहीं था। ड्रग इंस्पेक्टर बबलीन कौर भट्टी ने बताया कि उनकी टीम ने गुमटाला के गुरमीत क्लीनिक पर दबिश दी तो वहां कई खामियां पाई गईं। इसे बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा था। क्लीनिक संचालक के पास आरएमपी सर्टिफिकेट भी नहीं था। यहां से 15 हजार रुपए कीमत की 26 तरह की दवाएं मिलीं। भट्टी ने बताया कि दूसरी छापेमारी शिव शक्ति मेडिकोज पर की गई। यहां दवा दुकान पर कोई फार्मासिस्ट नियुक्त नहीं था और न ही स्टोर संचालक के पास दवा की खरीद-फरोख्त का रिकॉर्ड था। इसी तरह, सरीन मेडिकल स्टोर पर संचालक के पास सेल रिकॉर्ड नहीं मिला और खरीद का रिकार्ड भी अधूरा था। छापेमारी के दौरान सिमरन मेडिकल स्टोर में भी सेल रिकॉर्ड अधूरा पाया गया। बबलीन कौर ने बताया कि खामियां पाए जाने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 15 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए