डॉक्टर के क्लीनिक पर रेड कर भारी मात्रा में दवाएं जब्त

सहारनपुर (उप्र)।  नानौता के  डॉक्टर के क्लीनिक  में शनिवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक क्लीनिक पर छापा मारा। देवबंद रोड स्थित इस क्लीनिक से भारी मात्रा में एक्सपायरी और अवैध एलोपैथिक दवाएं जब्त की गईं। टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया।

यह है मामला

नानौता सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने डॉ. विकास चंद्र के क्लीनिक पर रेड की। टीम को मौके पर कई अनियमितताएं मिलीं। एक्सपायरी और बिना रैपर वाली खुली एलोपैथिक दवाएं पाई गईं। बच्चों के कई सिरप पर एक्सपायरी डेट भी दर्ज नहीं थी। वहीं, बड़ी संख्या में इस्तेमाल की हुई सीरिंज और इंजेक्शन भी बरामद हुए।
आरोपी चिकित्सक कथित तौर पर सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज कर रहा था। वह मरीजों से मनमानी फीस भी वसूल रहा था। इस छापेमारी के बाद कई अन्य झोलाछाप मौके से फरार हो गए।

यह कार्रवाई गांव भावसा निवासी विकास की शिकायत पर की गई। विकास ने पुलिस को बताया था कि उक्त चिकित्सक के गलत इंजेक्शन से उनके हाथ की उंगलियां खराब हो गई हैं। इन्हें अब काटने की नौबत आ गई है। इस शिकायत के बाद टीम गठित की गई थी।

सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद ने बताया कि आरोपी चिकित्सक क्लीनिक से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। उसके क्लीनिक के लाइसेंस और चिकित्सा संबंधी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। एक्सपायरी दवाएं रखने के आरोप में चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। आरोपी का यह क्लीनिक 16 अप्रैल 2021 को भी सील किया गया था। इसके बावजूद वह पीछे के रास्ते से मरीजों का इलाज कर रहा था।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी