फार्मेसी परिषद में दस्तावेज जमा नहीं करने वालों को मिला चांस

चंडीगढ़। फार्मेसी परिषद में दस्तावेज जमा नहीं करने वालों को एक और मौका दिया गया है। हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद (एचएसपीसी) ने यह घोषणा की है।

उन आवेदकों को मौका दिया है जिन्होंने अभी तक अपने लंबित दस्तावेज जमा नहीं करवाए थे। एचएसपीसी की रजिस्ट्रार अंकिता अधिकारी ने बताया कि आवेदक परिषद की वेबसाइट पर ताजा दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढें़। आवेदकों को अपने लंबित दस्तावेजों के साथ देरी का कारण बताना होगा। इसके लिए एक लिखित प्रस्तुतीकरण जमा करना होगा।

हरियाणा के बाहरी संस्थानों द्वारा जारी प्रमाण पत्रों का संबंधित संस्थानों से सत्यापन करवाना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदकों को शपथ पत्र देना होगा। इसमें अंकित हो कि वे किसी अन्य राज्य की फार्मेसी परिषद में पंजीकृत नहीं हैं। किसी भी पात्र आवेदक को पंजीकरण से वंचित नहीं किया जाएगा। उन्होंने परिषद की पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुगम सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई। कहा कि पंजीकरण से संबंधित जानकारी के लिए आवेदक परिषद कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक