दवा दुकान से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां व इंजेक्शन बरामद

सोनबरसा (बिहार)। दवा दुकान से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां व इंजेक्शन बरामद करने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर पुलिस व औषधि निरीक्षक की टीम ने सोनबरसा चौक पर एक मेडिकल स्टोर पर की।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक की टीम ने सोनबरसा चौक पर एक मेडिकल स्टोर पर रेड की। जांच के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवा व इंजेक्शन बरामद किए गए। बरामद दवा व इंजेक्शन खरीदने व बेचने के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं मिले और दवाओं को जब्त कर मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया है।

पुलिस ने नाइट्राजेपाम 10 पीस, एमपुल दो पीस, पाइवान टैबलेट 312 पीस व 130 पीस नशीली दवा भी उक्त दुकान से जब्त की है। इस मामले में फुलपरासी गांव निवासी संजय महतो को हिरासत में लिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दवाओं के संबंध में संचालक कोई खरीद व बिक्री से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाया। उन्होंने बताया कि दवाओं की जांच की जा रही है और अनियमितता मिलने पर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाएगी।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए