एंटीबायोटिक दवा से 30 लाख बच्चों की गई जान

नई दिल्ली। एंटीबायोटिक दवा से दुनिया में 30 लाख से अधिक बच्चों की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह खुलासा बाल स्वास्थ्य के दो प्रमुख विशेषज्ञों ने एक अध्ययन के बाद किया है। इसका सबसे अधिक खतरा अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया के बच्चों पर पाया गया है।

बताया गया कि एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने के कारण बच्चों की मौत होने की आशंका है। इस स्थिति को एंटीमाइक्रोबायल रेज़िसटेंस (रोगाणुरोथी प्रतिरोध) यानी एएमआर कहा जाता है। एएमआर शरीर में तब विकसित होता है जब संक्रमण पैदा करने वाले रोगाणु, इतने ताक़तवर हो जाते हैं कि एंटीबायोटिक दवाएं असर करना बंद कर देती हैं।

इस नए अध्ययन से पता चला है कि एएमआर बच्चों पर कैसे बुरा असर डाल रहा है। अध्ययन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और विश्व बैंक समेत कई संस्थाओं से आंकड़े लिए गए थे। शोधकर्ताओं का अनुमान है कि साल 2022 में तीस लाख से अधिक बच्चों की मौत दवा के प्रति पैदा हुई प्रतिरोधक क्षमता से जुड़ी है।

बता दें कि एंटीबायोटिक्स का उपयोग त्वचा संक्रमण से लेकर निमोनिया तक कई प्रकार के जीवाणुजनित संक्रमणों के उपचार या रोकथाम के लिए किया जाता है। कभी-कभी संक्रमण उपचार के बजाय इसे रोकथाम के लिए भी प्रयोग किया जाता है। हालांकि, सामान्य सर्दी, फ्लू या कोविड जैसी बीमारियों और वायरल संक्रमणों पर एंटीबायोटिक्स का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। कुछ जीवाणुओं ने अब कुछ दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर ली है और इसकी वजह एंटीबायोटिक दवाओं का अनुचित उपयोग बताया जा रहा है।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 3 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 7 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 17 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट