नशीली टेबलेट की तस्करी में आरोपी काबू, 1450 नशीली गोलियां बरामद

कैथल(हरियाणा)। नशीली टेबलेट की तस्करी करने वाले तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। तस्कर से प्रतिबंधित 1450 नशीली गोलियां भी बरामद हुई हैं।

यह कार्रवाई थाना सीवन क्षेत्र से नाकाबंदी के दौरान सीआईए-एक पुलिस ने की। आरोपी के कब्जे से 1450 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गई।

यह है मामला

सीआईए-एक प्रभारी एसआई पारस की अगुवाई में एएसआई गुरदान सिंह की टीम गश्त के दौरान लैंडर क्षेत्र में मौजूद थी। वहां पर पुलिस को सूचना मिली कि नागल गांव निवासी प्रताप प्रतिबंधित नशीली गोलियां बेचने का धंधा करता है। वह नहर की कच्ची पटड़ी से नशीली गोलियां लेकर गांव लैंडर पीर जादा वाले नहर पुल की तरफ जाएगा। पुलिस ने तुुरंत नाकाबंदी कर प्रताप को दबोच लिया।

मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुहला बंसी लाल के समक्ष जब उसकी तलाशी ली तो आरोपी के थैले में रखे पॉलीथिन से 145 स्ट्रीप में 1450 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी ये टैबलेट रखने के बारे में कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा पाया। इस पर आरोपी के खिलाफ थाना सीवन में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Related Posts

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

हरदोई (यूपी)। अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस हुआ है। सांडी चुंगी स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो गई। इस…

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

पाली (राजस्थान)। फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर सीएमएचओ का चैंबर कुर्क कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के चैंबर को ताला लगाकर चाबी डिक्रीदार को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 8 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर