नशीली दवाइयां बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक अरेस्ट

बरनाला (पंजाब)। नशीली दवाइयां बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया गया है। बरनाला पुलिस ने गांव धौला में रवि मेडिकोज पर दबिश दी और 1239 नशीली गोलियां और 4260 नशीले कैप्सूल जब्त किए हैं। मेडिकल स्टोर के संचालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह मंड ने बताया कि बरनाला के रुडेके कलां थाने के अंतर्गत गांव धौला में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि धौला में रवि मेडिकोज नाम की दुकान पर नशीली दवाइयां बेची जाती हैं।

सूचना के तहत डीएसपी तपा गुरविंदर सिंह और एसएचओ शरीफ खान के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने रवि मेडिकोज पर छापेमारी की और 1239 नशीली गोलियां और 4260 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। मेडिकल स्टोर संचालक रवि को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 8 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 16 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए