AIIMS के निदेशक पद के लिए डॉक्टर श्रीनिवास और डॉ. बिहारी के नाम भेजे गए

नई दिल्ली : एम्स नई दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल 23 सितंबर को पूरा होने जा रहा है। तो वहीं इस पद के लिए दो चिकित्सकों के नामों की अनुशंसा की गई है, जिसकी जानकारी सूत्रों द्वारा की गई है।
जानकारी अनुसार हैदराबाद में ईएसआईसी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर एम. श्रीनिवास और श्री चित्रा तिरुनल स्वास्थ्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, त्रिवेंद्रम के निदेशक डॉ. संजय बिहारी के नाम मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल की एसीसी के पास भेज दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार सबसे ताज्जुब की बात यह है कि वह डॉ. श्रीनिवास और न ही डॉ. बिहारी ने इस पद के लिए आवेदन किया है। मार्च में चयन समिति ने एम्स में एंडोक्राइन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. निखिल टंडन, एम्स ट्रॉमा सेंटर प्रमुख एवं अस्थि रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश मल्होत्रा और संस्थान के जठरांत्र रोग (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रमोद गर्ग के नाम का चयन किया था।

इन नामों को एम्स से संबंधित निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई के समक्ष रखा गया था, जिसने इन पर मुहर लगा दी थी। इसके बाद इन्हें मंजूरी के लिए एसीसी के पास भेजा गया। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एसीसी ने 20 जून को इस पद के लिए और नाम मांगे थे। इसके बाद एम्स में तंत्रिका विज्ञान (न्यूरोसाइंसेज) केंद्र की प्रमुख एम.वी. पद्मा श्रीवास्तव, आईसीएमआर के पूर्व महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव और जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान जेआईपीएमईआर, पुडुचेरी के निदेशक डॉ. राकेश अग्रवाल के नाम भेजे गए।

बता दें कि डॉ गुलेरिया का कार्यकाल पहले 24 मार्च तक था, जिसे तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। बाद में इसे तीन और महीने के लिए बढ़ा दिया गया था।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन