Lumpy Skin Disease के 325 सक्रिय मामले, 25 हजार टीके दिल्ली सरकार ने खरीदी

नई दिल्ली : दिल्ली में अब तक लंपी चर्म रोग (Lumpy Skin Disease) के कुल 531 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। उसमें से 206 मवेशी संक्रमण से उबर चुके हैं।

राजधानी में मौजूदा समय में 325 मवेशी लंपी चर्म रोग से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। दिल्ली के पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सरकार ने बीमारी को फैलने से रोकने के लिए राजधानी में स्वस्थ मवेशियों के टीकाकरण के लिए टीके की 25,000 खुराकों की खरीद की है।

अधिकारी ने कहा, टीकाकरण अभियान तीन से चार दिनों में शुरू हो जाएगा। जल्द ही टीके की और खुराकें आने की उम्मीद है। ये खुराक मुफ्त में दी जाएंगी। दिल्ली में करीब 80 हजार मवेशी हैं।

अधिकारी ने कहा कि सरकार टीकाकरण की मुद्रिका रणनीति अपनाएगी, जिसमें प्रभावित क्षेत्रों के पांच किलोमीटर के दायरे में स्वस्थ मवेशियों को वायरस के उत्तरकाशी स्ट्रेन के साथ गोट पॉक्स का टीका दिया जाएगा।

दिल्ली में पहली बार 11 सितंबर को अधिकारियों ने मवेशियों में लंपी चर्म रोग के होने की पुष्टि की थी। अगस्त के अंत में लंपी चर्म रोग के पहले मामले की पुष्टि हुई थी।

दिल्ली में लंपी चर्म रोग के अधिकांश मामले दक्षिण-पश्चिम जिले में पाए गए हैं- जिनमें गोयला डेयरी क्षेत्र, रेवला खानपुर क्षेत्र, घुम्मनहेड़ा और नजफगढ़ शामिल हैं।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 22 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत