नई दिल्ली। एलेम्बिक फार्मा को इन्फ्लुएंजा (फ्लू) की जेनेरिक दवा को मंजूरी मिल गई है। फार्मा को ओसेल्टामिविर फॉस्फेट ओरल सस्पेंशन के अपने जेनेरिक संस्करण के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से मंजूरी मिली है।एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स ने बताया कि यूएसएफडीए ने छह मिलीग्राम/मिलीलीटर क्षमता वाली ओसेल्टामिविर फॉस्फेट ओरल सस्पेंशन के लिए मंजूरी दी है।
ओसेल्टामिविर फॉस्फेट, इन्फ्लुएंजा न्यूरामिनिडेज अवरोधक (एनएआई) दवा है। इसका इस्तेमाल दो सप्ताह या उससे अधिक आयु के मरीजों में होता है। ऐसे मरीज जिनका ‘इन्फ्लुएंजा ए’ तथा ‘इन्फ्लुएंजा बी’ का उपचार किया जाता है। जिनमें लक्षण 48 घंटे से अधिक समय से न हों। इस बीच, घरेलू दवा कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड को कास्ट्रेशन-रेजिस्टेंट प्रोस्टेट कैंसर की दवा एंजालुटामाइड टैबलेट के अपने जेनेरिक संस्करण के लिए अस्थायी मंजूरी मिली है।










