गाेरखपुर (उप्र)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर एलोपैथी व आयुर्वेद की दवाएं जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर पर की गई। औषधि निरीक्षक ने सीएम पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर छापा मारा। इसमें आयुर्वेद के नाम पर एलोपैथी और अधोमानक औषधियों की बिक्री का आरोप था।
यह है मामला
जिला औषधि निरीक्षक श्रीधेश्वर शुक्ला ने आरोपित मेडिकल स्टोर पर रेड की। इस दौरान सामने आया कि एक ही सीमेंट शीट के नीचे कई मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे थे। औषधि निरीक्षक ने औषधि बेचने के लाइसेंस पर सवाल उठाया। दुकानदार से औषधियों के आवश्यक दस्तावेज मांगे गए। कई संदिग्ध आयुर्वेदिक दवाएं बिना बिल-वाउचर के पाई गईं। निरीक्षक ने बड़ी मात्रा में औषधियों को जांच के लिए अपने साथ ले लिया। संदिग्ध औषधियों की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।










