कैंसर टारगेटेड दवा का एएमयू को मिला पेटेंट

अलीगढ़ (उप्र)। कैंसर टारगेटेड दवा तैयार कर ली गई है। मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) को इसका पेटेंट मिल गया है। एएमयू के रसायन विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने ये दवा तैयार की है। यह दवा केवल कैंसर कोशिकाओं पर हमला करके उन्हें नष्ट करेगी। स्वस्थ कोशिकाओं को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचेगा। इसकी कीमत भी मौजूदा कैंसर की दवाओं से 80 फीसदी कम होगी। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही कंपनियां इस दवा को बनाने लगेगीं।

एएमयू के वैज्ञानिक प्रो. फर्रुख अर्जमंद ने बताया कि पांच साल के लंबे शोध के बाद यह दवा तैयार की गई है। इस नई दवा को कैंसर के इलाज में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। उनका कहना है कि अभी तक कैंसर की जितनी भी दवाएं हैं उनमें से अधिकांश कैंसर कोशिकाओं के साथ स्वस्थ कोशिकाओं को भी नष्ट कर देती हैं। इससे शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है और शरीर में बेहद कमजोरी भी आ जाती है। इस नई दवा के सेवन से शरीर की पीड़ा भी कम होगी। कैंसर को भी बढऩे से तत्काल रोका जा सकेगा। दोबारा से कैंसर आने की संभावना भी बहुत कम रह जाएगी।

प्रोफेसर सरताज तबस्सुम के अनुसार यह दवा कम लागत वाली और कम साइड इफेक्ट्स वाली होगी। इससे ज़्यादा मरीज़ों तक इसका लाभ पहुंचेगा। इसको तैयार करने में हमने उन मॉलीक्यूल्स का प्रयोग किया है जो शरीर में पहले से मौजूद रहते हैं। इससे दवा के दुष्प्रभाव कम हो जाते हैं। कम कीमत वाले फॉर्म्यूलेशन के प्रयोग से दवा की कीमत भी कम हो जाती है। दवा को बॉडी फ्रेंडली बनाया गया है। अभी इस दवा के संबंध में कई फार्मा कंपनियां संपर्क कर रही हैं।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 15 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा