नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़

देहरादून (उत्तराखंड)। नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। यह सफलता नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की देहरादून जोनल यूनिट को मिली। यह सिंडिकेट उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में ट्रामाडोल और एलप्राजोलम जैसी नशीली दवाएं सप्लाई कर रहा था। इस कार्रवाई में 5 लाख से ज्यादा ट्रामाडोल टैबलेट्स और 24 हजार एलप्राजोलम टैबलेट्स जब्त की हैं। इनकी अनुमानित मार्केट वैल्यू करीब 20 करोड़ रुपये बताई गई है।

यह है मामला

एनसीबी की देहरादून जोनल यूनिट ने विकासनगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां से 594 ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान सिंडिकेट का बड़ा नेटवर्क सामने आया। इसके बाद देहरादून में ही एक सप्लायर और एक पेडलर को भी पकड़ा गया। जांच में खुलासा हुआ कि दो फर्जी मेडिकल फर्में – एम/एस एसएम इंटरप्राइजेज (मुजफ्फरनगर) और एम/एस बालाजी (बरेली) के नाम पर इन दवाओं की खरीद-फरोख्त की जा रही थी।

एक दूधवाले ने मात्र 5000 रुपये प्रति महीने में अपनी होलसेल दवा का लाइसेंस किराए पर दे रखा था। इससे पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा था। एनसीबी की टीम ने इनपुट्स के आधार पर एक किराए के गोदाम पर छापा मारा। वहां से 474,480 ट्रामाडोल टैबलेट्स और 24,000 एलप्राजोलम टैबलेट्स बरामद की गईं। 25 जुलाई को सहारनपुर के गगालहेड़ी इलाके से उपेंद्र पाल नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 954 ट्रामाडोल और 720 एलप्राजोलम टैबलेट्स बरामद की गईं।

1 अगस्त को उत्तराखंड के जसपुर इलाके में एक संदिग्ध को रोका गया। उसकी स्विफ्ट डिजायर कार से 25,600 ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद हुईं। पता चला कि यह खेप भी बरेली की उसी फर्जी फर्म बालाजी से जुड़ी थी। सिंडिकेट फर्जी होलसेलर बनकर नशीली दवाएं युवाओं तक पहुंचा रहा था। इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 9 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 7 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 16 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 16 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 18 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत