अमीनगर सराय, बागपत (उप्र)। अवैध अस्पताल पर रेड कर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। डौला गांव में बिना पंजीकरण चल रहे राणा अस्पताल पर छापेमारी की गई। अस्पताल के दस्तावेज नहीं मिलने पर संचालिका राखी राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। यह एफआईआर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने दर्ज कराई।

यह है मामला

एसडीएम अमरचंद वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ डौला गांव में राणा अस्पताल पर छापा मारा। अस्पताल की संचालिका राखी राणा निवासी सिसौली उपस्थित नहीं मिलीं। वहां वर्षा निवासी डौला और खुशी निवासी सरधना मिली। ये अपने शैक्षिक अभिलेख नहीं दिखा सकी। संचालिका राखी राणा के दस्तावेज और अस्पताल का पंजीकरण भी नहीं मिला। इस मामले में बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसकी रिपोर्ट अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मेरठ को भी भेज दी। जांच अधिकारी मनोज चहल का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।