नोएडा (उप्र)। सिरिंज आर्डर में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। इंसानों के लिए मंगवाई गई सिरिंज जानवरों वाली मिली। जिला अस्पताल के स्वास्थ्य स्टाफ की घोर लापरवाही उजागर हुई है।
सरकारी जेम पोर्टल से जानवरों वाली 60 हजार सिरिंज ऑर्डर देकर मंगवा ली गईं। लापरवाही उजागर होने पर विभाग के लोग मामला दबाने में जुटे रहे। सीएमएस ने कर्मचारी पर कार्रवाई करने के बजाय तकनीकी पर ठीकरा फोड़ दिया। सीएमएस आफिस के साथ बैठे कर्मचारी पोर्टल पर वेटरनरी सिरिंज का ऑर्डर देकर डेढ़ महीने तक गलती दबाए रहे।
गनीमत रही ये सिरिंज किसी मरीज को नहीं लगाई गई। यदि इनका इलाज में प्रयोग हो जाता तो व्यक्ति की जान भी जा सकती थी। जिम्मेदारों ने भी मामाल पकडऩे का प्रयास नहीं किया। सूत्रों ने बताया कि अस्पताल के लिए सभी ऑर्डर की प्रक्रिया केवल एक कर्मचारी करता है। उसके पास जेम पोर्टल की लॉग-इन आईडी और पासवर्ड है।










