रामपुर। कोडीनयुक्त सिरप की अवैध बिक्री में एक दवा विक्रेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। उसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
मक्का मस्जिद निवासी सलमान के खिलाफ अवैध तरीके से 91 हजार कोडीन युक्त सिरप बेचने का आरोप है। औषधि निरीक्षक मुकेश रस्तोगी की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी। इस मामले की विवेचना इंस्पेक्टर अजयवीर सिंह कर रहे हैं।
अजयवीर ने बताया कि कोडीनयुक्त सिरप की 91 हजार से ज्यादा शीशियां बेचने की पुष्टि हुई है। इसके बाद सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गंज थाने की पुलिस ने कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। अब तक चारों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।










