एंटीबायोटिक दवा का सैंपल फेल, स्टॉक वापस लेने के निर्देश

चंबा (हिमाचल प्रदेश)। एंटीबायोटिक दवा का सैंपल जांच में फेल आया है। बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण के इलाज में प्रयोग होनी वाली एंटीबायोटिक दवा अमीक्लोक्स का सैंपल फेल हो गया है। दवा की बैच संख्या बीसी002411 है। इस दवा को एशियन फार्मा बद्दी हिमाचल प्रदेश कंपनी ने बनाया है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी किया है और दवा विक्रेताओं को इस बैच की दवा कंपनी को वापस करने को कहा है।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग के दवा निरीक्षक लवली सिंह की टीम ने चंबा के एक थोक दवा विक्रेता के स्टोर पर दबिश दी थी। टीम ने एंटीबायोटिक दवा अमीक्लोक्स बैच संख्या बीसी002411 का सैंपल लिया था। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था।
प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में इस दवा के सैंपल को फेल बताया गया है।

विभाग ने सभी दवा विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे उक्त दवा के स्टाक को कंपनी वापस करें। इसके साथ ही कंपनी को दवा वापस लेने का नोटिस जारी किया है। अमीक्लोक्स कैप्सूल एक कांबिनेशन दवा है। इसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज करने के लिए किया जाता है। यह सूक्ष्मजीवों को बढऩे से रोकता है। चंबा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बिपिन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 7 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 8 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 8 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 9 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया