जहरीले कफ सिरप मामले में फार्मा कंपनी का MR गिरफ्तार

छिंदवाड़ा (मप्र)। जहरीले कफ सिरप मामले में फार्मा कंपनी के एमआर को गिरफ्तार किया गया है। कफ सिरप से हुई मौतों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सन फार्मा कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) सतीश वर्मा को परासिया पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया। सतीश पर आरोप है कि उसने डॉक्टरों को कमीशन देकर कंपनी की दवाइयां मरीजों को लिखवाने का दबाव बनाया था।

अब मामले की जांच विशेष जांच टीम के पास है। टीम यह पता लगाएगी कि किन डॉक्टरों को कमीशन दिया गया। किनके माध्यम से दवाई की सप्लाई की गई। कंपनी ने कैसे जहरीली दवाइयां बाजार में पहुंचाईं। जांच में कुछ प्रमुख निजी डॉक्टरों और मेडिकल एजेंसियों के नाम सामने आने की संभावना है। इससे पहले पुलिस ने ‘अपना फार्मा’ एजेंसी के संचालक को गिरफ्तार किया था। यह वही एजेंसी थी, जिसने जहरीला कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ छिंदवाड़ा सप्लाई किया था। इस एजेंसी से जुड़ी अन्य दवाइयों के सैंपल लैब भेजे गए हैं। वहीं, डॉक्टरों की भूमिका और उनकी कमीशन डीलिंग की जांच भी जारी है।

छिंदवाड़ा पुलिस इस पूरे मामले की हर परत खोलने में जुटी है। कंपनी के मालिक, एजेंसी संचालक, डॉक्टर और अब एमआर की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और विस्तृत हो गया है।

एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद कंपनी और डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की पूरी संभावना है। फिलहाल पुलिस दवा वितरण चैनल और कमीशन ट्रांजेक्शन की फाइलें खंगाल रही है।

Related Posts

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार